फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeating

एमडीएम में लापरवाही पर डीएम सख्त

Thu, 15 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mau news meeating
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
मऊ। जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड बड़रावं में मध्याह्न भोजन न बनने पर नाराजगी जताया। डीएम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़रावं को एमडीएम बनवाने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है, उस गांव के प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन एमडीएम की सही रिपोर्ट अवश्य दें। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बडी नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गड़बडी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। विकास खण्ड कोपागंज एवं फतेहपुर मण्डाव में मध्यान भोजन के सम्बन्ध में कई विद्यालयों में लापरवाही मिली। खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा खाद्यान्न सामग्री न मिलने की समस्या बताई गई। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को खाद्यान्न से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में विकास खण्ड घोसी में एमडीएम की रिपेेर्ट नहीं मिली। बीईओ ने बताया कि दो अध्यापकों का स्थानांतरण हो जाने से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाई। डीएम ने सभी बीईओ को निर्दिष्ट किया कि हर हाल में माह की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।डीएम ने बताया कि प्रत्येक विद्यालयों पर रसोईयों का चयन करा लें। डीएम ने बताया कि अब रसोईयों के बैंक खातों में सीधे उनका मानदेय भेजा जाएगा। इसलिए सभी रसोइयों के बैंक खातों का विवरण मंगा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी विद्यालयों मे गैस चूल्हा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसए को यह जिम्मेदारी दी कि इसकी जॉच कर यह रिपोर्ट दें कि किस विद्यालय में गैस चूल्हा उपलब्ध कराया गया हैं। उन्होंने बताया कि गैस चूल्हों के लिए पैसे उपलब्ध करा दिये गये हैं।डीएम ने कहाकि अब हर हाल में स्कूलों में रसोई गैस पर भएीमडीएम बनना चाहिए। डीएम ने सभी विद्यालयों में किचन गार्डेन एवं विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण कराने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, बीएसए ओपी त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, डीडीओ विजय शंकर राय, सीएमओ डा. सतीश सिंह, परियोजना निदेशक एमएन द्विवेदी, डीएसओ नरेंद्र तिवारी जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्र , जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज , जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed