फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news medical

तेजी से लोगों में बढ़ रही हृदय रोग की बीमारियां

Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news medical
मऊ। बदलते जीवनशैली और खान-पान की वजह से हृदयरोग से संबंधित बीमारियां काफी आम हो गई हैं। जीवन की आपाधापी के बीच सेहत और दिल को दुरुस्त रखना चुनौती बन रहा है। इनसे बचने के लिए खुद को तैयार करना होगा। लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। जिससे लोग हृदय रोग की बीमारियों से सजग रहें भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनावग्रस्त है। यही कारण है कि वृद्धावस्था में होने वाली दिल की बीमारी अब छोटी उम्र के लोगों को भी निशाना बना रही है। चिकित्सकों की मानें तो जनपद में 25 से 30 प्रतिशत लोग हृदय रोग संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं। महिलाओं में भी यह रोग तेजी से बढ़ रहा है। दिल का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव है। इसका बड़ा कारण जीवनशैली है। इसके अलावा बिगड़ी दिनचर्या, गलत खानपान, प्रदूषण के चलते दिल से जुड़ी बीमारियां काफी बढ़ रही हैं। अब कम उम्र में भी इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री का कहना है कि दिल को दुरुस्त रखने के लिए सही खानपान, एक्सरसाइज और तनाव को दूर भगाना सबसे जरूरी है। तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होता हैं वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। हृदय संचार प्रणाली के मध्य में होता है और धमनियों और नसों जैसी रक्त वाहिनियां अशुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग से हृदय तक ले जाती हैं और शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के हर भाग तक पहुंचाती हैं। हृदय की बीमारी का इलाज बचाव है। बचाव का सबसे सरल तरीका लाइफ स्टाइल में सही बदलाव है। एक जगह लगातार छह घंटे तक बैठना हृदय रोग का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed