{"_id":"5d98d0518ebc3e0144721d7d","slug":"mau-news-mau-news-vns4876102199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज सिंह की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज सिंह की जनसभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार किसानों की आय 2022 तक दो गुना करने का लक्ष्य बनाकर चल रही है । जबकि किसानों की आय के दोगुना करने के बारे में अब तक सपा, बसपा, कांग्रेस ने कुछ नही किया । भाजपा हमेशा विकास व राष्ट्रीयता की राजनीति करती है ।
शनिवार को क्षेत्र के धवरियासाथ स्थित धनावती बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने किसान मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। बोले घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीबों के घर तक गैस सिलेंडर, किसानों की लिए फसल योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत योजनांतर्गत सभी के घरों में शौचालय, किसानों के लिए कर्ज माफी जैसी योजनाओं को सफल बनाकर दिखा दिया। धारा 370 सभी लोग जानते हैं कि 70 साल कांग्रेस द्वारा की गई गलती को भाजपा ने समाप्त कर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार, किसानों की आय 2022 तक आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस ने इस विषय में कभी नहीं सोचा आज भाजपा आपसे जाति, धर्म के आधार पर वोट मांगने के बजाय विकास और राष्ट्रीयता के नाम पर वोट करने की मांग कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, कामेस्वर सिंह, मनोज राय, अखिलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।