फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

सगे भाइयों में पानी बहाने के विवाद में मारपीट , चार के विरुद्ध मुकदमा

Sat, 05 Oct 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
mau news
हलधरपुर/ रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में दरवाजे पर पानी बहाने को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीटहुई। इसमें एक पक्ष से पिता, पुत्री,पत्नी तीनों घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को भी हल्की चोटें आईं। पीड़ित प्रथम पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वांह्न लगभग 11 बजे मझौली गांव निवासी गणेश चौहान पुत्र ब्रह्माशंकर चौहान के परिवार के किसी सदस्य ने दरवाजे पर पानी गिरा दिया। इसी बात को लेकर दिनेश चौहान की पत्नी किरन देवी ने पानी बहाने से मना किया। इसे लेकर रेनू पत्नी गणेश चौहान उससे विवाद करने लगी। दोनों महिलाओं के बीच आपस में तकरार बढ़ती गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। जिसमें दिनेश चौहान (45) पुत्र ब्रह्माशकर,किरन देवी (38) पत्नी दिनेश चौहान, उसकी पुत्री खुशबू (15) को भी काफी गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष के गणेश को भी चोटें हल्की आईं। पीड़ित पक्ष के दिनेश चौहान ने गणेश चौहान, आशुतोष चौहान, रेनू देवी, सुमन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी मुआयना कराकर मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed