{"_id":"5d98cf988ebc3e017f1e6ef6","slug":"mau-news-mau-news-vns4876091151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभ न मिलने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभ न मिलने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
लाभ न मिलने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा
सेट्रल बार की बैठक में आयुष्मान एवं किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें भारत सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान एवं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अधिवक्ताओं को न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। इसके साथ ही प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान उक्त योजनाओं का लाभ दिलाये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र सीआरओ हंसराज यादव को सौंपा।
बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष बमसुल हसन और महामंत्री दारोगा सिंह ने नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद अपनी मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव को सौंपते हुए मांग किया कि भारत सरकार की ओर से संचालित आयुष्मान योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना का लाभ स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं को भी दिया जाए। कहा कि भारत के आम नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना महत्वपूर्ण है। इस योजना से अधिवक्तागण को वंचित किया गया है। अधिवक्ता आर्थिक तंगी, गंभीर बीमारी के चलते समय से पहले काल के गाल में समा रहे हैं, जो सबका साथ सबका विकास एवं न्याय की मंशा के विपरीत है। जिससे अधिवक्ता समाज काफी आक्रोशित है ।अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किए जाने के कारण पूर्वांचल के अधिवक्तागण गाजीपुर अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में आंदोलनरत हैं। उधर, अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रकट करते हुए शनिवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष शमशुल हसन और संचालन महामंत्री दारोगा सिंह ने किया । इस दौरान लालजी पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरिद्वार राय ,प्रभुनाथ सिंह ,शिव प्रसाद श्रीवास्तव, सतीश चं द्र मौर्य, जयप्रकाश सिंह आदि अधिवक्ता ।