फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 05 Oct 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
mau news
मां के जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल, आधी रात तक होता रहा दर्शन-पूजन
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा
जिले में स्थापित की गई हैं 357 दुर्गा प्रतिमाएं
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। नवरात्र के सातवें दिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुल गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलते ही जगह-जगह जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। पंडालों में श्रद्घालुओं का आना जाना शुरू हो गया। व्रती महिलाओं व पुरुषों ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद लिया। भक्त मां दुर्गा का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। व्रती महिलाओं ने मां दुर्गा को लाल चुनरी और नारियल चढ़ाया। दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूजा स्थल पर जमे रहे और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। नगर के हिंदी भवन का दुुर्गा पंडाल कश्मीर थीम आधारित पुलवामा हमला, पायलट अभिनंदन आकर्षण का केंद्र रहा। गोला बाजार का दुर्गा पंडाल चंद्रयान टू, रौजा बाजार का कैलाश पर्वत थीम आधारित सहित कई दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
नगर के स्वदेशी काटन मिल, सहादतपुरा, हिंदी भवन, रौजा, गोला बाजार, अलहदादपुर सहित 357 दुुुुर्गा पंडालों में पुरोहितों ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराकर आरती करायी। शंखनाद से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मां दुर्गा के जयकारेसे पूरा आकाश गुंजायमान हो गया। दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर क्षेत्र में चहल पहल देखते ही बन रही थी। श्रद्घालु मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए लालायित रहे। महिलाओं व पुरुषों की भीड़ शाम होते ही बढ़ गई। व्रती महिलाएं व पुरुष लाइन में लगकर पूजन अर्चन किया। नगर के हिंदी भवन का दुर्गा पंडाल कश्मीर थीम आधारित पुलवामा हमला, पायलट अभिनंदन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गोला बाजार का दुर्गा पंडाल चंद्रयान टू तथा रौजा का दुर्गा पंडाल कैलाश पर्वत थीम आधारित रहा। थानावार दुर्गा प्रतिमाओं पर नजर डालें तो शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबाद गोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर में 30 दुर्गा पंडालों मेें विधिवत पूजन अर्चन शुरू हो गया।
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की खबर का इनपुट
दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।पूजन अर्चन करने के लिए लोग शांत भाव से खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए। दुर्गा पंडालों की सजावट को देखने के लिए दूर दराज सहित विभिन्न इलाकों से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर तरफ मेला जैसा दृश्य नजर आया। रविवार को अष्टमी रात्रि जागरण तथा सोमवार को नवमी का पूजन अर्चन होगा। मंगलवार को तड़के चार बजे से अपराह्न दो बजे तक हवन पूजन होगा। रात में विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed