फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news loot

अलग अलग घटनाओं 1.72 लाख की लूट

Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news loot
हलधरपुर। सरायलखंसी के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर बीते 48 घंटो में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दो घटनाओं में 1.72 लाख रुपये लूट लिया। सोमवार की शाम को बाइक सवार लुटेरों ने एक बैंक फ्रेंचाइजी को तमंचे से आतंकित करके एक लाख 17 हजार रुपये लूट लिया। इसके पूर्व शनिवार की देर शाम को एक मुर्गा व्यवसायी को आतंकित करके 65 हजार रुपये लूट लिया था। पुलिस ने इन घटनाओं की एफआईआर दर्ज नहीं किया है। ताबड़ तोड़ हुई दो घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है। लूट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव निवासी यशवंत कुमार पुत्र पतिराम गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के सातनपुर निवासी अपने परिचित कमलेश पुत्र के साथ मिर्जाहादीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से एक लाख 17 हजार रुपये निकालकर बाइक से लेकर चोरपा कला आ रहे थे। दोनों बाइक सवार ज्यों ही सिकटिया ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। बाइक सवार बदमाशों ने यशवंत की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सरे शाम स्टेट हाइवे पर हुई इस दुस्साहसिक घटना से दोनों युवक हतप्रभ रह गए। फ्रेंचाइजी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके पूर्व शनिवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने मठ मुहम्मदपुर बाजार के पास एक मुर्गा कारोबारी को आतंकित करके 65 हजार रुपये लूट लिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मठ मुहम्मद पुर गांव निवासी मुर्गा व्यवसायी एहसान अहमद पुत्र इब्राहिम अहमद क्षेत्र से बकाया वसूली करके अपने घर मठ मुहम्मदपुर जा रहा था। पहसा से जगदीपुर मार्ग के आगे मठ मुहम्मदपुर बाजार के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने एहसान को रोक लिया। लुटेरों ने एहसान की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इस दौरान बदमाश 65000 रुपयों से भरा झोला लेकर भाग गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। इस बाबत एसओ डीपी श्रीवास्तव का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed