फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news kushti

वाराणसी अजगरा के पहलवान गोविंद और सरवा के प्रमोद की कुश्ती रही रोमांचक

Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news kushti
मधुबन के अहिरौली हनुमान मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता में दांव लगाते पहलवान । - फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के अहिरौली हनुमान मन्दिर परिसर में शनिवार को जजौली के रघुपति पाण्डेय की स्मृति में अन्तर जनपदीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, बलिया, फैजाबाद, जौनपुर मऊ सहित कई जनपदों के पहलवानों ने दांव आजमाया। अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। शुभारंभ पूर्व विधायक अमरेश चन्द पाण्डेय ने किया। रेफरी ने वाराणसी अजगरा के पहलवान गोविंद एवं प्रमोद पहलवान सरवां को अखाड़े पर उतारा। दोनों ही पहलवानों की कुश्ती रोमांचक रही। दोनों पहलवानों के बीच पांच मिनट तक जोर आजमाईश चलती रही। अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। बलिया के संजय पहलवान एवं चौबेपुर वाराणसी के पहलवान कृपाशंकर की कुश्ती देख दर्शक रोमांचित हो गए। नदंनी नगर के पहलवान अनिल एवं जौनपुर के सुजीत कुमार के बीच हुई कुश्ती ने लोगों को रोमांचित कर दिया। यह कुश्ती भी बराबरी पर रही। वाराणसी अजगरा के भीम एवं बलिया के विवेक की कुश्ती बराबरी पर रही। रामपुर टड़वा के कन्हैया एवं कुंवरपुरवा के सुनील राजभर, गंगऊपुर के हसन अली एवं सरवा अखाड़े के सत्तार की कुश्ती भी सराहनीय रही। आयोजक रामनक्षत्र पाण्डेय ने आभार जताया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, चन्द्रकिशोर पाण्डेय, डा.नासिर अली ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीताराम यादव, उमेश यादव, विनय कुमार सिंह, हरिकेश यादव और सुरेन्द्र चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed