फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news inspection

हादसे की तीन बिंदुओं पर जांच करेंगी तीन टीमें

Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
mau news inspection
मुहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा स्थित मकान में गैस सिल‌िंडर विस्फोट के बाद - फोटो : MAU
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर के बिचला मोहल्ला में सिलिंडर लीकेज चलते हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर देर शाम जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा घटना को लेकर प्रेसनोट जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया कि घटना की जांच को लेकर तीन स्तरीय जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई है। वहीं सुरक्षा के दृृृृष्टि से घटनास्थल के आस पास के छह मकान को खाली कराकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद वो और जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जिस घर में यह हादसा हुआ उसमें बची संजना पुत्री स्व.छोटू विश्वकर्मा से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। बातचीत में संजना ने बताया कि उसका मॉ रीता द्वारा रविवार को नया सिलिंडर लेकर आई थी। सोमवार की सुबह उसके द्वारा सिलिंडर से लीकेज होता देखकर चिल्लाते हुए सभी बाहर निकल आए। कुछ देर बाद आस पास के 8 से 10 लोग सिलिंडर में लीकेज को रोकने के लिए अंदर घुसे और सिलिंडर में कपड़ा लपेट कर उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें मकान ढहने से सभी लोग इसमें दब गए। एसपी ने बताया कि इस बात की पुष्टि हादसे में घायल सोनी पुत्री कन्हैया विश्वकर्मा ने की। एसपी ने बताया कि मलबे में एक बड़ा टुकड़ा 1982 लिखा हुआ मिला, इससे भवन के 1982 के आस पास बने होने की उम्मीद लगाई जा रही है। एसपी ने बताया कि विस्फोट की जांच के लिए तीन बिंदुओं पर जांच करने के लिए एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई है। जिसमें पहली टीम में सीएफओ सुभाष कुमार द्वारा आग तथा विस्फोट के कारणों की जांच करेगी। दूसरी टीम में मुहम्मदाबाद गोहना सीओ नंदलाल द्वारा घटनास्थल के आस पास व्यक्तियों से घटना की जानकारी एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है। तीसरी टीम में सीओ सिटी राजकुमार द्वारा घटना के अपराधिक और फारेसिंक पहलुओं की जांच करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed