फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news injection

एंटी रैबिज इंजेक्शन के मांगे 20 रुपये

Fri, 19 Jul 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
mau news injection
रतनपुरा। ब्लाक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चीफ फार्मासिस्ट ने गुरुवार को एक मरीज से एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाने के एवज में 20 रुपये मांगे। रुपये न देने पर इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया। गुस्साए मरीज ने जब चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की तब उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट को फटकार लगाते हुए सुधरने की चेतावनी दी। मरीज ने शिकायत को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी डाला है। रतनपुरा ब्लाक के कड़वरा गांव निवासी पानमाती ने बताया कि गुरुवार को वह सीएचसी रतनपुरा में रैबिज का इंजेक्शन लगवाने आई थी। यहां चीफ फार्मासिस्ट धनंज्जय तिवारी इंजेक्शन लगाने के लिए प्रति मरीज से 20 रुपये मांग रहा था। उसका नंबर आने पर उससे भी रकम मांगी। विरोध करने पर चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि यह इंजेक्शन वह अपने पैकेट से खरीद कर लाते है, ऐसे में इंजेक्शन लगाने के पैसे तो देने ही पड़ेंगे। नाराज पानमाती ने केंद्र अधीक्षक हंसराज सोनी से शिकायत करने के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल भी शिकायत दर्ज की। साथ ही पूरे प्रकरण की वीडियो बनाई। इस बाबत केंद्र अधीक्षक हंसराज सोनी ने कहा कि चीफ फार्मासिस्ट द्वारा रुपये लेने की शिकायत उनके पास भी पहुंची थी, जिस पर उनके द्वारा चीफ फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उधर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी अभी नहीं हुई है, लेकिन पूछे जाने पर मामले को संज्ञान में लिया गया है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed