फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news hospital

डाक्टरों की कमी इलाज में बन रही बाधक

Sun, 29 Dec 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
mau news hospital
जिला महिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर रविवार को कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहा। - फोटो : MAU
मऊ। सरकारी अस्पताल में रविवार को मरीज भगवान भरोसे हो जाते हैं। अगर रविवार को वार्ड में भर्ती मरीजों को कोई समस्या हो जाए तो इलाज मिलना मुश्किल है। इसके पीछे दो कारण हैं, एक तो चिकित्सकों की भारी कमी और दूसरी तैनात चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों का मनमाना रवैया। रविवार को इस व्यवस्था के लिए अमर उजाला ने जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित पांच सीएचसी में इस समस्या को जानने का प्रयास किया । इस दौरान कुछ अस्पतालों में चिकित्सक तैनात मिले तो कुछ में नदारद रहे। अस्पतालों में तैनात गार्ड तो ड्युटी पर कहीं नजर ही नहीं आए। दलाल अस्पतालों में दलाल बेधड़क में घूमते नजर आए। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कई मरीज दर्द से कराह रहे थे, कोई पेट दर्द से परेशान था तो कोई बुखार, अथवा किसी अन्य बीमारी से।इस दौरान मरीज के तीमारदार इलाज के लिए इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के पास गए। लेकिन चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में आए गंभीर मरीजों का उपचार करने के बाद आने की बात कहकर उन्हे टाल दिया। वार्ड सिस्टर ने चिकित्सक के कुछ देर में आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।उधर महिला अस्पताल में वार्ड में दो मरीज भर्ती थी, जबकि वार्ड में तैनात सिस्टर बातचीत करने में मशगूल थी। वहीं इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉ. रीमा यादव ने वार्ड में भर्ती मरीजों को देखा। लेकिन अस्पताल में सुरक्षा के लिए नियुक्त एक भी गार्ड ड्युटी पर तैनात नहीं दिखा, जबकि यहां सुरक्षा के लिए दस से अधिक सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती है।अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था न होने के चलते महिला दलालों के साथ अन्य लोग बेरोकटोक के अस्पताल में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed