फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news health

250चेक प्वाइंट पर टीम ने सुविधाओं का किया भौतिक सत्यापन

Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
mau news health
जिला महिला अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत दूसरे दिन निरीक्षण करते दिल्ली से आई टीम के सदस्य। - फोटो : MAU
मऊ। कायाकल्प योजना के फाइनल असेसमेंट के लिए दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। चार घंटे तक निरीक्षण करने के बाद टीम रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली रवाना हो गई। दो दिनों में टीम ने 250 चेक प्वाइंट पर बारीकियों से निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया और अपनी रिपोर्ट बनाई, जिसके आधार पर कायाकल्प योजना में महिला अस्पताल का रिजल्ट सामने आएगा।
विज्ञापन

टीम लीडर डॉ. अफताब रजा की अध्यक्षता में टीम सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। टीम ने यहां पर ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टर रूम, नर्सिंग रूम, फार्मासिस्ट रूम, दोनों वार्डों के अलावा लैब का भी निरीक्षण किया। यहां से रिपोर्ट लेने के बाद टीम सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। उनके साथ डॉ. तनवीर सिद्दीकी, अजहर अली के साथ सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता, हास्पिटल मैनेजर डॉ. मिथिलेश रस्तोगी, डीपीएम रविंद्र नाथ, डॉ. कंचनलता, डॉ. रीमा यादव, डॉ. तोषी सिंह, डॉ. पीसी झा, डॉ. एस राय, डॉ. संजय प्रियदर्शनी, डॉ. कमाल अहमद, चंद्रमणी त्रिपाठी, आशा यादव, आंटी सिंह, चीफ फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय, ओपी यादव, सुरेंद्र प्रसाद सुनिता तिवारी, क्षमा सिंह आदि मौजूद रही। हास्पिटल मैनेजर डॉ. मिथिलेश रस्तोगी ने बताया कि केंद्रीय टीम ने दो दिनों में 250 चेक प्वाइंट पर असेसमेंट कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन की। जिसमें अस्पताल का रखरखाव, स्वच्छता एवं साफ सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल, हाइजिन प्रोमोशन, सपोर्ट सर्विसेस सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मूल्याकंन किया गया। सूत्रों के अनुसार टीम को बेहतर व्यवस्थाएं मिली, जिससे अस्पताल के कायाकल्प योजना में बेहतर रैकिंग की उम्मीदें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed