फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news hanging

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news hanging
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के रामपुर कांधी प्राइमरी स्कूल में फांसी के फंदे पर लाश लटकते मिलने क? - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कांधी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के कमरे में फंदे से लटकी युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे ंदसके मानसिक संतुलन खराब होने और दवा किए जाने की बात कही है। वह उपचार कराने के लिए अपने जीजा के घर पति के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

मृत युवक कमलेश सिंह 32 पुत्र जमींदार सिंह मूलरुप से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरसवा गांव का निवासी था। पत्नी कालिंदी की मानें तो उसके पति कमलेश सिंह 32 की दिमागी हालत खराब थी। इसके चलते वह पति का उपचार कराने के लिए दो माह से रामपुर काधी गांव स्थित अपने जीजा के घर रह रही थी। लेकिन 15 वर्षीय पुत्र बरसावा गांव स्थित अपने घर पर रहता है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रविवार की शाम को कमलेश सिंह घर से अचानक गायब हो गया। उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार सुबह जब विद्यालय खुला और बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने कमरे में शव लटका देखा। बच्चे डरकर कमरे से बाहर भागे। सूचना पर कमलेश की पत्नी कालिंदी मय परिवार के मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त करने के बाद वह फूट फूट कर रोने लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed