{"_id":"5e1f52778ebc3e4b3412b4ec","slug":"mau-news-force-mau-news-vns5053863103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी कहिनौर में तैनात रही फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना के दुसरे दिन कहिनौर दलित बस्ती तथा पहाड़पुर गांव में मार्च करती पुलिस।
- फोटो : MAU
Link Copied
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव के मोड़ पर मंगलवार की शाम पुलिस के सामने हुई मारपीट के बाद तुल पकड़े मामले को लेकर दूसरे दिन भी मौके पर पुलिस बल तैनात रही। हालांकि पुलिस ने दोनों तरफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। दलितों ने 24 को नामजद किया, जबकि दूसरे पक्ष से 18 को नामजद और 150 अज्ञात को आरोपित किया गया है। दर्ज मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ गांव में दबिश दिया। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे। पुलिस की दबिश से गांव में दहशत का माहौल था। बताते चले बीते छह जनवरी को फ्री में मुर्गा न देने की रंजिश को लेकर मनबढ़ों की तरफ से की गई मारपीट का मामला मंगलवार को उस समय तुल पकड़ लिया। जब पुलिस दर्ज मामले की विवेचना करने के लिए दलित बस्ती पहुंची। इस दौरान सीओ नगर राजकुमार छह जनवरी को मारपीट में घायल हुए अवधेश की मां मैनादेवी से बातचीत कर वापस लौट गए। इसबीच दूसरे पक्ष के युवकों ने चौकी प्रभारी कुश्मौर के सामने ही दलित युवक को धमकी देकर मारपीट कर लिया। इसके बाद मामला जातिय संघर्ष का रुप अख्तियार कर लिया। दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पथराव किया। इसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हुए थे। घटना के बाद दलितों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची। इस दौरान दोनों पक्ष के पत्थरबाज फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाबत दोनों पक्षों की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। साथ ही आरोपियों की तलाश में बुधवार को सीओ नगर राजकुमार पीएसी और पुलिस को लेकर आरोपियों की तलाश में गांव में छापेमारी किए। इस दौरान एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। लेकिन पुलिस की छापेमारी से गांव में हड़ंकंप की स्थिति रही। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी रहेगी।
जिला कारागार में महिला बंदियों में कपड़ा वितरित करतीं इनरव्हील क्लब कर सदस्याएं।- फोटो : MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।