फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news flood

टूटा चक्कीमूसाडोही गांव का मुख्य मार्ग

Sun, 22 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news flood
मधुबन के देवारा स्थित चक्की मूसाडोही गांव में घाघरा नदी के पानी से घिरा घर। - फोटो : MAU
दोहरीघाट/ मधुबन। उफनाई घाघरा नदी के पानी के दबाव से चक्की मूसाडीह गांव का मुख्य मार्ग टूट गया है। ऐसे में गांव का कई अन्य गांवों से आवागमन कट गया। उधर मधुबन तहसील क्षेत्र के करीब छह गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी हिलोरे ले रहा। लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह जा रहे। खास कर इलाकों में पशुओं के चारे के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। इतना होते हुए भी प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। 24 घंटे में दोहरीघाट में घाघरा के जलस्तर में पांच सेमी की कमी तो आई है लेकिन पानी का तेवर लोग सशंकित हैं। खतरा बिंदु से नीचे होने के बाद भी घोसी तथा मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाकों के गांवों तक पानी पहुंच गया है। मधुबन तहसील के हाहा नाला पर नदी के जलस्तर में चार सेमी की वृद्धि होने से मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके के मनमन का पुरा, भगत का पुरा,नंद का पुरा, विनटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा सहित चक्की मुसाडोही गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। चक्की मुसाडोही गांव के राम लक्षन चौहान, विनय कुमार चौहान, शेष नाथ खरवार, पन्नेलाल, राजाराम, वाबूलाल, हरिकेश का कहना है कि गांव को शुक्ल तेलिया होते हुए बरहज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गत तीन सालों से टूट जा रहा है।जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। अभी तक प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो दोहरीघाट के गौरी शंकर घाट पर रविवार को घाघरा का जलस्तर 69.75 मीटर रहा। शनिवार को 69.80 मीटर था। 24घंटे में नदी के जलस्तर मेें पांच सेमी की घटाव दर्ज किया गया। खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। जबकि परसिया जयराम गिरि हाहा नाला पर नदी के जलस्तर चार सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को चार सेमी बढ़कर 65.45 मीटर रहा। जबकि खतरा का निशान 66.31 है। मधुबन तहसील के तहसीलदार सुभाष यादव का कहना है कि नावों की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed