फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news flood

मॉकड्रिल के जरिए दी बाढ़ से बचाव की जानकारी

Fri, 19 Jul 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mau news flood
मधुबन तहसील के सूरजपुर गांव में बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु माक ड्रील एक्सरसाइज कार्यक्रम के दौरान न? - फोटो : MAU
दोहरीघाट / सूरजपुर। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए मॉक एक्सरसाइज के जरिए गौरीशंकर घाट पर लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी। जबकि सूरजपुर में चौपाल लगाकर बाढ़ से बचाव की जानकारी दी। कहा कि बाढ़ के दौरान चौकन्ना रहें। ताकि समय पर मदद मिलने पर आसानी हो। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ कभी भी आ सकती है। ऐसे में सचेत रहना बेहद जरूरी है। सावधानीपूर्वक आपस में भाईचारे का व्यवहार स्थापित कर एक दूसरे का सहयोग करें। माक ड्रिल के जरिए लोगों को बताया गया कि वह बाढ़ में किस तरह अपने आप का बचा सकते हैं ओर किस प्रकार सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि बाढ़ क्षेत्रों में पुलिस तैनात की गई है। विशेष परिस्थिति में डायल 100 की मदद भी ली जा सकेगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मधुबन डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि बाढ़ के समय एक दूसरे की मदद करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि अपने बचाव के साथ-साथ पशुओं का भी बचाव का प्रबंध किया जाना चाहिए। जिलापूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बाढ़ पीडितों को खाने पीने की सामग्री दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed