फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news festival

बकरा मंडी में गहमागहमी, खरीदारी तेज

Sat, 10 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news festival
र के रौजा मैंदान पर बकरीद पर्व पर कुर्बादी के लिए बकरा खरीदने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंडियों में बकरों की खरीद फरोख्त देर शाम तक चल रही। ईदगाहों, मस्जिदों की साफ सफाई तथा रंगाई पुताई का काम पूरा हो गया है और अब नमाज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, नगरपालिका प्रशासन साफ सफाई सहित अन्य तैयारियों में लगा है।
विज्ञापन

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व में चंद दिन शेष हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है। पर्व के मद्देनजर नगर के रौजा बाजार, मिर्जाहादीपुर सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज, अदरी सहित विभिन्न बाजारों में लगी मंडियों में पहुंचे सैकड़ों बकरे पहुंच गए थे। देर शाम तक खरीद फरोख्त चलती रही। इसके अलावा बाजारों में सेवइयां सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों खरीद होने से बाजारों में गहमागहमी रही। बाजार में त्योहार को लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, साज-सज्जा व सेवईं की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। वहीं कपड़े की दुकानों पर सलवार सूट, जिंस, टी-शर्ट, शेरवानी, पठानी शूट की खरीदारी करते देखे गए। इंदारा : क्षेत्र के कअदरी, करिमाबाद, शाहपुर, खालिसपुर सहित विभिन्न इलाकों में त्योहार की तैयारियां जोरों पर है। अदरी में बकरा मंडी सज गई है। घरों में बकरों के खरीद कर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईदगाह तथा मस्जिदों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई हो चुकी है और नमाज की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed