फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau News Employee found hanging in guard room of Indane Gas Agency, ear phone was in ear

Mau News: इंडेन गैस एजेंसी के गॉर्ड रूम में फंदे पर लटकता मिला कर्मचारी का शव, कान में लगा था ईयर फोन

Thu, 17 Aug 2023 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Aug 2023 01:07 PM IST
सार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा गांव निवासी अमित सिंह पटेल (22 )पुत्र सुरेंद्र सिंह कोतवाली क्षेत्र के ही बहरामपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में रहकर वहां काम करता था। बुधवार की शाम वह भोजन करने के बाद गार्ड रूम में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह गैस एजेंसी कर्मचारी जैसे ही कार्यालय पहुंचकर आते ही गोदाम के अन्दर गार्ड रूम में पहुंचे। जहां देखा कि अमित का शव गमछे के बने फंदे पर लटक रहा है।

विज्ञापन
Mau News Employee found hanging in guard room of Indane Gas Agency, ear phone was in ear
Mau News: इंडेन गैस एजेंसी के गॉर्ड रूम में फंदे पर लटकता मिला कर्मचारी, कान में लगा था ईयर फोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गार्ड रूम में एजेंसी के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में पुलिस प्रथम द़ृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिय पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कहकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: रिंग रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, सुल्तानपुर निवासी खलासी की मौत
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा गांव निवासी अमित सिंह पटेल (22 )पुत्र सुरेंद्र सिंह कोतवाली क्षेत्र के ही बहरामपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में रहकर वहां काम करता था। बुधवार की शाम वह भोजन करने के बाद गार्ड रूम में सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह गैस एजेंसी कर्मचारी जैसे ही कार्यालय पहुंचकर आते ही गोदाम के अन्दर गार्ड रूम में पहुंचे। जहां देखा कि अमित का शव गमछे के बने फंदे पर लटक रहा है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत गैस एजेंसी के मैनेजर गोपाल सिंह के साथ पुलिस और एजेंसी मालिक शैलेस वर्मा को दी। उसके बाद मालिक ने मृतक के माता इंदु देवी को दी। सूचना पर पहुंचे घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान में लगा था ईयर फोन
बेटे की मौत की सूचना पर जब मृतका की मॉ पहुंची तो याया कि उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ था।बताया कि मृतक दो भाई था, उसका बड़ा भाई अभिषेक सिंह फोर्स में दिल्ली में तैनात है।घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed