फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news electricity

परसपुरा में पखवाड़ेभर से फुंका है ट्रांसफार्मर

Sat, 27 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news electricity
बढुआ गोदाम। परदहा ब्लाक के परसपुरा गांव में 15 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों के सामने पानी की समस्या भी गहराने लगी है, वहीं धान की रोपाई भी प्रभावित है। आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। चेताया कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। परसपुरा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे गांवों के 150 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। यह ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले एकाएक फुंक गया। उसी समय से पूरे गांव की बिजली गुल है। गांव वालों में इस बात को लेकर ज्यादा नाराजगी है कि विभाग के बड़े अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण गर्मी, पेयजल सहित समस्याओं के साथ कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। गांव निवासी दयानंद, सुशील, दरोगा शर्मा, विसर्जन राम आदि लोगों ने बताया कि बिजली ना होने से गांव में अंधकार छाया हुआ है। वहीं धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर न बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत अवर अभियंता विकास दुबे ने कहा कि गांव का ट्रांसफार्मर जल्द ही बदला जाएगा। कोपागंज/ रानीपुर : ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखुंदवा में लगा ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से जला पड़ा है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से गांव की आधी बस्ती अंधेरे में है। ग्रामीणों ने इसके लिए दर्जनों बार विभाग के सब स्टेशन ,जेई से लेकर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराया। लेकिन इन शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस है। बस्ती के लोग परेशान है। पीने के पानी के लिए इधर उधर भागदौड़ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह गांव स्वयं जिलाधिकारी का गोद लिया गांव है, जब इस गांव का यह हाल है तो अन्य गावो की स्थिति क्या होगी। जेई अरविंद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। उधर वक्तावरगंज विद्युत उप केंद्र से फीडर नंबर तीन से ग्रामीण इलाकों अमारी, अमरहट, बैजापुर, सनेगपुर, भूपत नगर, रैनी, खुरहट कसारी सहित दर्जनों गांवों में बिजली सुबह से ही नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed