{"_id":"5db1dab48ebc3e93d0286a14","slug":"mau-news-election-mau-news-vns490960124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटे की लड़ाई के बाद 1734वोटों से खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर को प्रमाण पत्र प्रदान करते रि?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। घोसी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने 1773 वोटों से जीत दर्ज की। कुल 33 चक्रों में हुई गणना के बाद विजय राजभर को 68371 तो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित निर्दल उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 66598 मत मिले। जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम घोसी विजय कुमार मिश्र ने विजयी प्रत्याशी विजय राजभर को प्रमाण पत्र दिया। जीत से उत्साहित भाजपा समर्थकों ने प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की। मतगणना गुरुवार को लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बलुआ पोखरा में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। चुनाव मैदान में उतरे 11 प्रत्याशियों में जीत हासिल करने वाले भाजपा के विजय राजभर को 68371 मत, सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 66598, बसपा के कयूम अंसारी को 50775, कांग्रेस के राजमंगल यादव को 11624, भासपा प्रत्याशी नेबू लाल को 11485 मत प्राप्त हुए। जबकि अन्य प्रत्याशियों में भाकपा के हिसामुद्दीन को 2938, जनता क्रांति राष्ट्रवादी के जितेंद्र सिंह को 1699, परिवर्तन समाज पार्टी के दिलीप कुमार को 919, पीस पार्टी के फैजुर्रहमान को 1952, बहुजन मुक्ति पार्टी के शरदचंद को 1171 और निर्दलीय प्रत्याशी रामभवन को 1290 मत मिले। इस दौरान 1749 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग कर प्रत्याशियों का बहिष्कार किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सर्वोदय पीजी कालेज से लेखपाल भवन के बीच चार स्थानों पर बैरिकेडिंंग कर पुलिस के जवानों को लगाया गया था। मतगणना स्थल से दूसरी तरफ मुहम्मदाबाद गोहना को जाने वाले मार्ग पर भी तीन स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंंग की गई थी। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, इन अधिकारियों के साथ ही डीएम और एसपी भी चक्रमण कर व्यवस्थाओं पर निगाह रखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।