फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news education

डेढ़ सौ गरीब विद्यार्थी छात्रवृत्ति से होंगे महरूम

Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mau news education
मऊ। सदर तहसील क्षेत्र के इटौरा गांव के डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राएं इस सत्र में छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे। इसकी वजह गांव के लेखपाल की मनमानी है। लेखपाल ने दिहाड़ी मजदूरों के बच्चों के आय प्रमाण पत्र के लिए दिए गए आवेदन को यह टिप्पणी लिखते हुए निरस्त कर दिया है कि इसमें सेलरी स्लिप, जाति प्रमाण, परिवार रजिस्टर की नकल और आधार नहीं है। अभिभावकों ने डीएम और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल की शिकायत की है। इटौरा गांव के सुनील दिहाड़ी मजदूर हैं। इनकी बेटी मुुस्कान ने 19 सितंबर को आय प्रमाण पत्र लिए आवेदन किया था। साथ ही कई अन्य दिहाड़ी मजदूरों के बच्चों ने भी आवेदन किया है। 17 अक्तूबर को लेखपाल ने इस टिप्पणी के साथ मुस्कान सहित अधिकांश का आवेदन निरस्त कर दिया कि इसमें सेलरी स्लिप लगाएं। इसी प्रकार आय प्रमाण पत्र लिए रवि चौहान, अलंकार चौहान, पूजा चौहान, साधना विश्वकर्मा, मनीष चौहान, विवेक चौहान सहित 156 छात्रों के आनलाइन आवेदन लेखपाल ने निरस्त कर दिया। इसका कारण परिवार रजिस्टर की नवीनतम नकल नहीं लगाना बताया। मीरा चौहान का आवेदन इसलिए निरस्त कर दिया कि आधार कार्ड संलग्न नहीं है। गांव के मनीष चौहान , मयंक चौहान , सचिन , विवेक चौहान सहित काफी छात्रों ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है। इस बाबत एसडीएम अतुल वत्स का कहना है कि लेखपाल अंकित उपाध्याय के विरुद्ध शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसकी कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed