{"_id":"5db4813f8ebc3e93bd10b022","slug":"mau-news-diwali-mau-news-vns4913016162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाएं खरीदने को उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के सहादतपुरा स्थित बाजार से छोटी दीपावली पर्व पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की खरीदारी करती युव?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने जहंा मिठाइयां खरीदीं तो वहीं फूल मालाओं के लिए भी लोग उमड़े रहेँ। जबकि घरों पर सजावट के लिए विद्युत झालरों की दुकानों पर भी खरीदार मौजूद रहे। उधर, रविवार को दिवाली के लिए लोगों ने अपने घरों रंगीन झालरों से सजा लिया था। जबकि कुछ लोगों ने दीयों की खरीदारी की। वहीं, लाई, खील बताशे और चूड़े की दुकानें भी सज कर तैयार रहीं। पटाखा बाजार में भी लोगों ने बच्चों के साथ पहुंचकर पटाखे खरीदे। यूूं तो पूरे शहर में शनिवार को लोगों को खरीददारी करते देखा गया लेकिन आजमगढ़ मोड से लेकर रोडवेज और हट्ठीमदारी से लेकर चौक तक की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मुंशीपुरा में गणेश लक्ष्मी प्रतिमाओं का बाजार लगा रहा। वहां पर दो दिनों से खरीददारों की भारी भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही चीनी की मिठाइयां भी लोगों ने खरीदा। जीवनराम हास्टल के मैदान में लगे पटाखा बाजार में शाम को खरीददारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने मकानों घरों की साफ सफाई की। मिठाइयों की दुकानों से लोगों ने जमकर खरीददारी की। धनतेरस के उपलक्ष्य में बचे खुचे लोगों ने बर्तनों और पूजा के काम आने वाले सामानों की खरीददारी किया। बाजारों की पटरियों पर आर्टिफिसियल फूलों मालाओें को बेंचने वालों से लोगों ने खरीददारी किया। उधर, बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ के चलते वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। शहर के कई सड़कों पर जाम की स्तिथि रही। अपराह्न तीन बजे के बाद गाजीपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को रोडवेज ने जाने देकर गाजीपुर तिराहे से ही गाजीपुर की ओर रवाना किया गया। शहर की सड़कों पर दिन भर मेला जैसा दृश्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।