फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news dharna

एनपीएस कटौती के दो वर्ष बाद भी पेंशन खाते में नहीं जमा हुआ धन

Fri, 19 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mau news dharna
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि विभागीय उदासीनता के चलते शिक्षकों के एनपीएस कटौती का पैसा पेंशन खाते में जमा नहीं हो पाया है। राज्यांश का धन जिसे भी जमा करना होता है। लापरवाही के चलते जमा नहीं हो पाया है। इससे शिक्षकों का काफी नुकसान हो रहा है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन निर्धारण के पश्चात का अवशेष का भुगतान धन उपलब्ध होने के बावजूद आज तक नहीं हो पाया है। शिक्षक और कर्मचारी आरपार का संघर्ष करने को तैयार हैं। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी क्रम में उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि यह शिक्षक एवं कर्मचारी दोनों से जुड़ी समस्या है। इसलिए हमारा संगठन शिक्षक संघ से कदम से कदम मिलाकर चलेगा। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि संगठन के मजबूती से ही शिक्षकों की समस्या का समाधान हो सकता है। इस समस्या को प्रदेश संगठन के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। धरने को हरिनाथ सिंह, मजहर अली,रामानंद यादव, सत्यप्रकाश राय, दीदयाल राय, भूपेंद्र वीर सिंह, धनंजय सिंह, नित्यप्रकाश तिवारी, शशिकला पांडेय, ऋषिकेश पांडेय,सूर्यप्रकाश राय, मृत्युंजय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed