फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cultural

रोटी बैंक का वार्षिक उत्सव

Sun, 12 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news cultural
नगर के फातिमा तिराहा स्थित एक प्लाजा में रोटी बैंक के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में र? - फोटो : MAU
मऊ। मऊ रोटी बैंक ने जो सपना देखा है कि कोई भी व्यक्ति अपना हो और भूखा ना सोए की पूर्ति के लिए उसका सपना अवश्य ही मूर्त रूप लेगा। बैंक ने जो सामाजिक और धार्मिक यज्ञ प्रारंभ किया है यह सचमुच ही प्रशंसनीय है। रोटी बैंक में किया गए दान से इहलोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। उक्त बातें नगर पंचायत मधुबन के चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने शनिवार को फातिमा तिराहा स्थित एक मैरिज हाल में मऊ रोटी बैंक द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा की मऊ रोटी बैंक के उद्देश्य सामाजिक सेवाओं में सर्वोपरि स्थान रखता है। इस मौके पर रोटी बैंक के एमडी अमरनाथ मद्धेशिया तथा अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन बैज लगाकर तथा माला पहनाकर किया। मंच का संचालन करते हुए मऊ रोटी बैंक के संरक्षक डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि संस्था के सभी युवाओं और सदस्यों के सहयोग तथा समरसता का परिणाम है कि आज एक वर्ष पूरे होने के पश्चात यह मऊ रोटी बैंक अपने युवावस्था में पहुंच चुका है। कार्यक्रम को अजय कुमार, अजय कुमार गुप्ता चेयरमैन अमिला तथा हनुमत कृपा सेवा समिति के चंद्रशेखर अग्रवाल, कमलेश महाराज, हबीबुल्ला टांडवी, मौलाना तहरीर अहमद, चतुर्वेदी प्रवीण पांडे आनंद कुमार गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने बीस यूनिट रक्तदान किया ।इस अवसर पर नूपुर अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रेितु अग्रवाल, जय कृष्ण उपाध्याय, केसरी नंदन, गामा यादव, धनेश शर्मा, संजय कुमार गुप्ता, सत्यजीत राय, रवि बरनवाल, अनिल शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, गौरव मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed