फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

बाइक की डिकी से उड़ाए 39 हजार

Fri, 24 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
mau news crime
मधुबन/दुबारी। थाना क्षेत्र के दुबारी में शुक्रवार की शाम चार बजे बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक व्यक्ति के बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे 39 हजार रूपये उचक्कों ने उड़ा दिए। रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही बाइक सवार बेहोश हो गया। उसे एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, दुबारी के खैरा देवारा निवासी राजदेव चौहान पुत्र दुखहरन चौहान यूबीआई मधुबन शाखा से 39 हजार रुपये निकाल कर अपने भतीजे सचिन के साथ लौट रहा था। मधुबन मोड़ पर कुछ सामान लेने के लिए बाइक खड़ी की। उसी दौरान दो बाइक सवार अजनबी उनके पास पहुंचे और खैरा गांव का पता पूछने लगे। रास्ता बताने के लिए राजदेव कुछ आगे बढ़ गए इसी बीच उचक्को ने बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे 39 हजार रुपये और पासबुक उड़ा दिए। युवकों को रास्ता बताकर पीछे मुड़े राजदेव ने देखा कि बाइक की डिकी टूटी है और रुपये गायब हैं। फिलहाल भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed