फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

ताल में डूबने से अधेड़ की मौत

Tue, 08 Oct 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mau news crime
मधुबन के फतहपुर स्थित इटौरा ताल में डूबने से अधेड़ की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MAU
मधुबन । थाना क्षेत्र के फतहपुर स्थित इटौहा ताल में सोमवार को डूब जाने से अधेड़ की मौत हो गई। वह खेत देखने ताल की ओर गया था कि पैर फिसल जाने से ताल में जा गिरा और डूब गया। उसका शव ताल में उतराया मिला तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शवको बाहर निकाला। उधर, अधेड़ की मौत से त्योहार की खुशियां गम में बदल गई। मृतक वीरेंद्र राजभर (49) पुत्र स्व. बाबूलाल परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली रहता था। वहां वह किसी कंपनी में वाहन चालक था। दो दिन पूर्व वह दशहरे की छुट्टी पर घर आया था। शाम को वह ताल के पास अपनी फसल को देखने गया था। उसी दौरान अचानक पैर फिसल जानेे से वह ताल के गहरे पानी में चला। डूब जाने से उसकी मौत हो गई। ताल के तरफ गए ग्रामीणों ने पानी के ऊपर वीरेंद्र का शव उतराया देखा तो शोर मचाया। बाद में ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। वीरेंद्र परिवार का अकेला कमाऊं व्यक्ति था। तीन वर्ष पूर्व पत्नी के सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बच्चों के निर्वहन की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। अचानक ताल में डूबने से मौत के बाद उसके बच्चे कृष्णा एवं विक्रम अनाथ हो गए। इनकी देखभाल करने वाला अब कोई नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed