फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news court

सीओ ,कोतवाल समेत आठ पुलिसकर्मी हत्या के प्रयास में कोर्ट में तलब,सम्मन जारी

Tue, 14 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news court
मऊ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा ने हत्या का प्रयास और गलत तरीके से निरुद्ध करने के मामले में वादी मुकदमा की ओर से दाखिल प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र की सुनवाई के बाद क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह , कोतवाल परमानंद मिश्रा ,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह, एसआई रामबाबू पांडेय, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, जगदंबा पांडेय एवं प्रदीप राय उर्फ राजू राय की हत्या का प्रयास, मारपीट और गलत तरीके से निरुद्ध करने के मामले में सम्मन जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि नियत किया। मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है।मामले के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव निवासी गंगा प्रसाद राय की तहरीर पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश और एसपी के निर्देश पर तीन अक्टूबर 2015 को दोहरीघाट थाने में पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि नौ अप्रैल 2015 को तीन बजे शाम एसओ परमानंद मिश्र ने वादी के लड़के ज्ञानेश (22) को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। पूछताछ के दौरान मारापीटा और करंट लगाने के साथ मुंह में तार डाल दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ट्रामा सेंटर बीएचयू के डॉक्टर ने आपरेशन कर उसके पेट से तार निकाला। पुलिस की करतूत से निराश वादी ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल किया। हाईकोर्ट ने एसपी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीओ स्तर के अधिकारी से विवेचना कराने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के आदेश और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोहरीघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने लीपापोती करके अंतिम रिपोर्ट लगा दिया। इससे नाराज वादी गंगा ने कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट निरस्त करने और आरोपियों को तलब करने की गुहार लगाई। सीजेएम ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को सम्मन जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed