फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news compatition

विज्ञान प्रतियोगिता में डीएवी के सहर्ष अव्वल

Thu, 01 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mau news compatition
नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते प्र? - फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को जनपदस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी: मानव कल्याण पर प्रभाव रहा। जनपद के 13 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सहर्ष चतुर्वेदी को प्रथम स्थान, सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ की ऋचा त्रिपाठी को द्वितीय स्थान एवं तालीमुद्दीन इंटर कालेज के अनुराग दुबे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी रहे। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सहर्ष चतुर्वेदी को प्रथम स्थान, सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज मऊ की कुमारी ऋचा त्रिपाठी को द्वितीय स्थान एवं तालीमुद्दीन इंटर कालेज के अनुराग दुबे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में वीके श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य, केएमके इंटर कॉलेज पिपरीडीह के त्रिभुवन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी, बंशीधर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर डीसीएसके पीजी कॉलेज निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि रासायनिक तत्वों का उपयोग जीवन में लगातार हो रहा है, जो मानव कल्याण के लिए उपयोगी है। इस अवसर पर अनिल कुमार, विमल, शरद कुमार पांडेय, बृजेश कुमार राय, सुमित राय, विवेक शुक्ला, अरविंद कुमार त्रिपाठी ,रामाश्रय त्रिपाठी, अरविंद कुमार, मुनेंद्र सिंह ऋषिकेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed