{"_id":"5e17707b8ebc3e87f846eb07","slug":"mau-news-cold-mau-news-vns504320844","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकंपा रही सर्द हवाएं, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर ब्लाक के तेंदुली चट्टी पर कड़ाके की ठंड के बीच अलाव तापते ग्रामीण।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। शीतलहर का कहर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी सर्द हवाएं लोगों को बेहाल किए रहीं। शाम और सुबह कोहरे और ठंड से बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा। जिले में अब तक ठंड से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव फिर भी नहीं जलवाए जा सके हैं बरसात होने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बदली छाई रही। जो दिनभर जारी रही। हालांकि इस दौरान लोग धूप की आस भी लगाए रहे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ठंड के चलते विद्यालयों में छात्रों की संख्या काफी कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। उधर ठंड बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चादर से ठंड नहीं उड़ पा रही है, तो मरीजों को घरों से बिस्तर लाना पड़ा। वहीं चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मी के कक्षों में हीटर चल रहे है। वार्डो में यह व्यवस्था नहीं है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल सी गई है। लोग घरों से निकलने में भी बच रहे हे। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस सीजन की बरसात गेंहू की फसल के लिए लाभप्रद तो अन्य फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।