फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news club

रोटरी क्लब के समारोह में ली समाजसेवा की शपथ

Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news club
नगर के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में रोटरी क्लब के पद ग्रहण समरोह में दिव्यांग को ट्राईसाइकिल और ? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के रोडवेज स्थित एक मैैरेज हाल में गुरुवार की रात रोटरी क्लब के तत्वावधान में 40वां पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान सौरभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष और जितेंद्र सचिव बनें। शपथग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गर्वनर संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष और सचिव के साथ पूरी टीम को शपथ दिलाए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि गर्वनर संजय अग्रवाल का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। जिसके बाद क्लब की नई टीम ने पद की गोपनियता की शपथ ली। कार्यक्रम में निर्वतमान अध्यक्ष गिरीराज शरण अग्रवाल और निर्वतमान सचिव आशीष अग्रवाल ने बीते 2018-19 में क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्ट के बारे में गर्वनर सहित सभी लोगों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। साथ ही इन प्रोजेक्ट के संयोजक क्लब के सदस्यों को गर्वनर के हाथों स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी कराया। जिसके बाद क्लब के वर्ष 2019-20 के अध्यक्ष सौरभ मद्घेशिया और सचिव जितेन्द्र राखोलिया ने पूरे वर्ष होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में छात्रा ज्योति मौर्या को सिलाई मशीन और दिव्यांग रोशन यादव को ट्राईसाइकिल गर्वनर संजय अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गर्वनर संजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब अपने कार्यों से जाना जाता है। वर्तमान समय में रोटरी क्लब मऊ पूरे मंडल में शानदार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्लब में नए सदस्यों को आगे लाकर उनके द्वारा समाजसेवा का कार्य कराना होगा। जिससे अन्य लोगों द्वारा भी रोटरी क्लब में आने की लालसा जगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिसप्रकार से रोटरी क्लब ने पोलियों को खत्म किया है ऐसे रोटरी क्लब समाज में जागरुकता फैलाकर अन्य विकृतियों को दूर करने का भी कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्य डा.एसएन खत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश गर्ग ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रथम महिला रोटरी डिस्ट्रिक्ट पूनम अग्रवाल, सह मंडला अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक विनोद वर्मा, डा.एस सी तिवारी,शमीम अहमद, आलोक खंडेलवाल, डा.जीएस अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मुमताज अहमद, कृष्णा खंडेलवाल,अतुल जायसवाल,डा.असगर अली, कृष्णा अग्रवाल, मनोज मित्तल, डा.एच एन सिंह, अरुण अग्रवाल, डा.अरविंद श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह,विशाल शर्मा, डा.संजय सिंह,रमेश पांडेय, बृजेश उमर, मुरलीधर यादव, आशीष टंडन, जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed