{"_id":"5e2892928ebc3e4b63605ce8","slug":"mau-news-cheking-mau-news-vns506694167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दविस को लेकर चलाए गए चेकिंग अभियान में शामिल आरपीएफ और जीआरपी ।
- फोटो : MAU
मऊ। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर आरपीएफ तथा जीआरपी ने बुधवार को जंक्शन के सभी प्लेटफार्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने बैठक कर माघ मेला तथा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
सुरक्षा के मद्देनजर उच्चाधिकारियों ने जीआरपी तथा आरपीएफ को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस को लेकर स्टेशन परिसर में सतर्कता बरती जाए। इसी के मद्देनजर बुधवार की दोपहर संयुक्त रूप से स्टेशन पर अभियान चलाया गया। चारो प्लेटफार्म के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में साइकिल स्टैंड, कार पार्किंग, पार्सलघर, प्लेटफार्म प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय तथा ट्रेनों के अंदर चेकिंग की। पुलिस टीम ने ट्रेनों की बोगी में संदिग्ध सामानों की तलाशी ली। चेकिंग अभियान में एएसआई हरीनाथ प्रसाद, भरत गुप्ता, राजकुमार, राणाप्रताप सिंह, उत्तम कुमार आदि आरपीएफ-जीआरपी जवान मौजूद रहे।
उधर, संयुक्त चेकिंग अभियान के बाद आरपीएफ पोस्ट में रेलवे अधिकारियों तथा आरपीएफ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गणतंत्र दिवस,माघ मेला पर ट्रेनों में भीड़ भाड़ तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बैठक में आरपीएफ प्रभारी डीके राय, स्टेेशन अधीक्षक ददन राम, स्वास्थ्य निरीक्षक आदि रेलवे अधिकारी शामिल रहे।