फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cheking

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट 23 यात्री पकड़े

Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
mau news cheking
इंदारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए बिना टिकट यात्री। - फोटो : MAU
मऊ/इंदारा। रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मऊ तथा इंदारा जंक्शन पर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान बिना टिकट के 23 यात्री पकड़े गए, इनसे जुर्माना वसूल किया गया। वहीं यात्रियों द्वारा जुर्माना न भरने पर उनका चालान करने की कार्रवाई की गई। शुक्रवार के रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों के दल ने आरपीएफ-जीआरपी की मौजूदगी में मऊ तथा इंदारा जंक्शनपर टिकट तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्टेशन पर चेकिंग टीम को देखकर बुकिंग खिड़कियों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। उधर, बिना टिकट प्लेटफार्म पर अपने प्रियजनों को पहुंचाने आए लोग भी जांच की सूचना मिलते ही भाग निकले। टीम ने इस दौरान बिना टिकट के यात्रा कर रहे 23 यात्रियों को पकड़ा। इनमें 15 यात्री इंदारा से और छह यात्री मऊ से पकड़े गए। जिनमें 21 यात्रियों द्वारा जुर्माना दिया गया वहीं दो द्वारा जुर्माना न भरने पर चालान किया गया। टीम ने इस दौरान 23 हजार 340 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस अवसर पर डीसीआई सिरनाम सिंह, आजमगढ़ डीसीआई अखिलेश प्रताप सिंह, सीटीआई अरुण कुमार, पुखराज मीणा, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, भरत गुप्ता, हरीनाथ प्रसाद, नागेंद्र सिंह, राम प्रभाव, संजय श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed