फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news cattle in collectret compound

छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों से दर्जनों छुट्टा पशुओं को कलेक्ट्रट में छोड़ा

Sun, 29 Sep 2019 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
mau news cattle in collectret compound
परदहां ब्लाक क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को कलेक्ट्रेट लेकर जाते किसान। - फोटो : MAU
बढुआगोदाम । छुट्टा पशुओं के फसल बर्बाद करने से नाराज परदहा ब्लाक क्षेत्र के किसानों ने रविवार को दो सौ से ज्यादा छुट्टा पशुओं को पकड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में छोड़ दिया। किसानों ने नारेबाजी कर प्रशासन से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। खाने की तलाश में छुट्टा पशु खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान इसकी शिकायत प्रशासन से कई बार कर चुके हैं, लेकिन इस समस्या के निदान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। रविवार को किसानों ने करीब दो सौ से ज्यादा छुट्टा पशुओं को खदेड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में छोड़ दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान रामाशीष सिंह ने बताया कि इन पशुओं ने गांव के किसानों की धान, बाजरा और अरहर की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने चेताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी छुट्टा पशुओं को कलेक्ट्रेट पहुंचाकर जिला अधिकारी को सौंप दिया जाएगा। देर शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका था। बता दें कि इस के पहले भी किसान छुट्टा पशुओं को कलेक्ट्रेट में लाकर छोड़ चुके हैं। छोड़े गए पशु फिर घूम फिर कर सड़क पर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed