मऊ। शहीदे आजम क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और देशभक्ति का जज्बा सीखने की बात कही गई। उनके चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के सिकटिया स्थित साई कालेज आफॅ फार्मेसी तथा हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश फार्मेसी कालेज में भगतसिंह की जयंती मनाई गई। शिक्षकों व बच्चो ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कॉलेज प्रबंधक अखिलेश राय, प्रधानाचार्य अजय कुमार, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा , प्रखर राय,अकिंत सिंह चौहान, विकाश मौर्या, विवेक पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। मधुबन : तहसील में कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तहसील बार के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि आज नई पीढ़ी को देश की आजादी और उसका गौरवमयी इतिहास बताने की आवश्यकता है। अधिवक्ता धनंजय पाण्डेय ने युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों पर पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेश कुमार, वीरेंद्र यादव, जगदीश सिंह, अविनाश, संजय यादव, अखिलेश पाण्डेय आदि रहे। उधर, कांग्रेस पार्टी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अलीनगर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित हुई। जिसमें अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय भान तिवारी ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला महासचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी सुशील चौधरी, मुकेश राजभर, समीउल्लाह अंसारी, प्रहलाद राय, जियाउल खान, ओम नारायण शर्मा, लाल प्यारे सिंह, महेंद्र यादव, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे। फतहपुर मंडाव : भारतीय आवाम पार्टी के कैंप कार्यलय शहीद इंटर कालेज में भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय यादव ने कहा कि भगत सिंह के साथ चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य नेताओं ने ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। भाजपा जिला मंत्री प्रशांत गुप्ता ने मर्यादपुर में स्थित पार्टी कार्यालय पर भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि भगत सिंह ने लाहौर में सांडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली के सेंट्रल असेम्बली में बम विस्फ़ोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलंद किया । इस मौके पर मनोज यादव, वृजेश चौरसिया, बृजेश कुमार, रेयाज अहमद, इंद्रजीत यादव, अभिनव सिंह, प्रवीण पांडेय आदि रहे। दोहरीघाट/कुसुम्हा : दोहरीघाट ब्लाक में भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर उनका जन्म दिवस शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी बलिदानी गाथा को याद किया। विचार गोष्ठी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि भगत सिंह क्रांतिकारी व विलक्षण प्रतिभा के धनी थे मात्र 15 वर्ष की आयु में ही वे देश की आजादी की लड़ाई में कूद गए। इस मौके पर श्रीकांत श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता, रंजीत चौहान, सचिन राय, आशीष शर्मा, सरवन प्रजापति, सोनू राय, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव, गोलू कुमार, गिरी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।