मऊ। अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में विभिन्न शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने शहर के कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कर शहर के लोगों को पटाखा रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। शारदा नरायन नर्सिंग स्कूूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की रैली सदर चौक से निकल कर शहर कोतवाली आकर कार्यक्रम में तब्दील हो गई। इसके बाद छात्रों ने रेलवे स्टेशन पर नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। बताया कि पटाखे धन की हानि तो करते ही हैं साथ ही साथ पर्यावरण को प्रदूषित भी करते है। इसलिए प्रयास हो कि इस बार की दिवाली पटाखा रहित मनाया जाए। कार्यक्रम की प्रस्तुति में विद्यालय के अमन सिंह, अंकित यादव, अवनीश पांडय, निशा पाल, अंकिता श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, ओम उपाध्याय, आनंद चतुर्वेदी, तान्या सिंह, उन्नति पांडेय, वीर प्रताप सिंह, देवेश प्रताप सिंह, हिमांशु भारती, शिवेश प्रताप सिंह, आदि छात्र-छात्रा रहे। अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार, विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए बच्चों व अध्यापक की ओर से सराहनीय पहल की गई है। प्रधानाचार्य केसी पीटर ने आभार जताया।