{"_id":"5d963ee28ebc3e0132029f07","slug":"mau-news-advocate-mau-news-vns4872614186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के स्थानांतरण तक कोर्ट के बहिष्कार का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के स्थानांतरण तक कोर्ट के बहिष्कार का लिया निर्णय
मधुबन तहसील सभागार में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : MAU
Link Copied
मधुबन। तहसील अधिवक्ता संघ की तहसील सभागार में अध्यक्ष संतोष तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए इनके स्थानांतरण तक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरने को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ तहसीलदार का आचरण संस्कारित नहीं है। आरोप लगाया कि लीगल फाइलों में भी तहसीलदार द्वारा मामले को लंबित किया जा रहा है। जिससे फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। कहा कि तहसीलदार का जब तक स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ता संघ कार्य बहिष्कार पर रहेगा। मंत्री सुरेश प्रसाद ने कहा कि तहसीलदार द्वारा बार एवं बेंच की मर्यादाओं की उपेक्षा की जा रही है। इसे अधिवक्ता संघ कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने को जगदीश सिंह, प्रदीप कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, अविनाश मल्ल, जमील अहमद ने संबोधित करते हुए तहसीलदार के कार्य प्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला । इस अवसर पर रघुवीर मौर्य, संजय यादव, संतोष पांडेय, सत्येन्द्र नाथ पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।