फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Junction will be equipped with state-of-the-art passenger facilities

Mau News: अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा मऊ जंंक्शन

Sat, 06 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mau Junction will be equipped with state-of-the-art passenger facilities
मऊ। नगर स्थित मऊ जंक्शन में स्थानीय कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी। स्टेशन का नाम रात के अंधेरे में एलईडी लाइट से रोशन होगा। सीसीटीवी कैमरों से परिसर लैस होने के साथ ही एलईडी लाइट से समूचा परिसर जगमग होगा। स्टेशन पर नई अत्याधुनिक सुविधाओं की शुरुआत के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत 30.53 करोड़ की लागत से स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से स्टेशनों में आधुनिक सुविधाएं बहाल करने के लिए अमृत भारत योजना शुरू की गई है। प्रथम चरण में मऊ जंक्शन को योजना के तहत चयनित किया गया है। स्टेशन को विकसित करने की विभागीय कवायद तेज कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं से इतर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसे लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसमें यात्रियों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा। स्टेशन पर नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। योजना के तहत 1.10 करोड़ की लागत से मऊ स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, जल निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। इसी क्रम में 3.15 करोड़ की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया जाएगा। 26 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जाएगा। 6.25 करोड़ की लागत से 12 मीटर चौड़े पैदल ऊपरगामी पुल का निर्माण होगा। 5.05 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य भी कराया जाएगा। 2.25 करोड़ की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। 9.98 करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। 8.9 करोड़ की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। 1.25 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज एक पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी। मऊ स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होने के बाद मऊ स्टेशन के समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा।
विज्ञापन

कोट
------------
अमृत भारत योजना के तहत 30.53 करोड़ की लागत से मऊ जंक्शन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा।अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होने के बाद मऊ स्टेशन के समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बड़े स्टेशन पर आने का सुखद एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी
वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed