{"_id":"60e1e9e68ebc3ebb491ff9af","slug":"mau-junction-equipped-with-security-cover-40-cctv-cameras-will-be-monitored-mau-news-vns5986316129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कवच से लैस हुआ मऊ जंक्शन, 40 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगाहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कवच से लैस हुआ मऊ जंक्शन, 40 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगाहबानी
विज्ञापन
मऊ। आर्दश तथा वाराणसी रेलमंडल के ए श्रेणी में शामिल मऊ जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। जंक्शन के चारों प्लेटफार्म के साथ सर्कुुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, मेन एंट्री गेट सहित दूसरे जगहों पर 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इन कैमरों के लगने से जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था अब तीसरी नजर की निगहबानी में होगी। इससे पूरे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत हो चुकी है।
सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेलवे की ओर से मऊ जंक्शन को वीडियो सर्विलांस सिस्टम से लैस किया गया है। अमेरिकन प्रणाली पर आधारित दिन व रात के समय भी देख सकने वाले जहां 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसमें प्लेटफार्म एक पर 22 कैमरे लगे हैं। जिसमें वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, मेन एंट्री गेट, टिकट काउंटर, पार्सल घर सहित पूरे प्लेटफार्म एक पर अलग अलग एंगल से लगाए गए है। इसके अलावा प्लेटफार्म दो तथा तीन पर 18 कैमरे लगाए गए है। इन कैमरों में कैद होने वाले फुटेज की मानीटरिंग के लिए आरपीएफ पोस्ट में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मऊ जंक्शन पर 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था ओर बेहतर हुई है। एक ही जगह से रेलवे स्टेशन पर हर जगह की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।