फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau hindi death

करेंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Sat, 17 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau hindi death
मधुबन। थाना क्षेत्र के बस्ती वर्सी निधियांव में शनिवार की शाम चार बजे सौभाग्य योजना के तहत बजाज कंपनी की ओर से ठेके पर रखा गया लाइनमैन बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूूर्ति शुरू हो गई, जिससे करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। सौभाग्य योजना के तहत गांवों में विद्युतीकरण का ठेका बजाज कंपनी ने लिया है। इसी कंपनी में थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी प्रेमचन्द पटेल (35) पुत्र जीउत संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार की शाम बस्ती वर्सी निघियाव में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए हाई टेंशन तारों को ठीक कराने के लिए बेलौली विद्युत उपकेंद्र से शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ कर तारों को जोड़ रहा था। इसी बीच किसी ने विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई शुरू कर दी। इससे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और वह विद्युत पोल से गिरकर छटपटाने लगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसेे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। लाइनमैन की पत्नी रक्षा बंधन पर अपने मायके गई थी। पति की मौत की सूचना पाकर वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंची। परिवार के अन्य सदस्य भी युवक की मौत से करुण क्रंदन कर रहे थे। इस बाबत अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि शासनादेश के तहत मृत कर्मचारी के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed