{"_id":"66f1cd91ebfdcd0bf00576d4","slug":"mau-got-third-place-in-the-state-level-ranking-of-sambhav-abhiyan-mau-news-c-295-1-svns1028-118188-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संभव अभियान की प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में मऊ को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संभव अभियान की प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में मऊ को तीसरा स्थान
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अक्तूबर 2024 के जनपदस्तरीय अंतरविभागीय बैठक हुई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने संभव अभियान की प्रदेशस्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद का तृतीय स्थान आने पर संभव अभियान से जुड़े समस्त अधिकारियों को बधाई दी।
बैठक के दौरान डिप्टी सीएमओ आरएन सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर तक संचालित होगा। दस्तक अभियान 11 से 31 अक्तूबर 2024 तक संचालित होगा। इस बार दस्तक अभियान के तहत आशा कर्मियों द्वारा डायबिटीज, हाइपरटेंशन तथा कैंसर नान कम्युनिकेबल डिजीज के लिए प्रतिदिन प्रति आशा कर्मी न्यूनतम 5सी बैक फार्म की प्रविष्टि पूर्ण करनी है। इसके अलावा उन्होंने ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, सिंचाई विभाग,कृषि एवं उद्यान विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
हैंडपंपों की तत्काल करें मरम्मत, जलभराव वाले स्थान चिह्नित कर छिड़कें एंटी लारवा
ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ऐसे स्थानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जहां विवाद की वजह से जलभराव की स्थिति बन रही है। साथ ही उन्होंने एडीओ पंचायत को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उथले हैंडपंप को लाल रंग से चिंहित करने, इंडिया मार्क टू हैंडपंप की मरम्मत करने जैसे कार्य को तत्काल करने का निर्देश दिया। नगर विकास विभाग के कार्यों समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को जल जमाव वाले स्थलों को चिह्नित कर एंटी लारवा का छिड़काव करने तथा कूड़ों का निस्तारण करने को भी कहा। बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वृजेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ आर एन सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं इस अभियान से जुड़े समस्त संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।