फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Encounter: Two accused of murder encounter with police, both arrested; an absconding

Mau Encounter: हत्या के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों गिरफ्तार; एक फरार

Fri, 17 Nov 2023 09:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Nov 2023 09:36 AM IST
सार

चिरैयाकोट थाना के अब्दोपुर गांव निवासी सोनू यादव 24 पुत्र कमलेश यादव की  उसके घर से कुछ देर पहले उसके सिर को कुचने के बार उसे दो गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।

विज्ञापन
Mau Encounter: Two accused of murder encounter with police, both arrested; an absconding
Mau Encounter: हत्या के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

चिरैयाकोट थाना के औसतपुल नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह  पुलिस टीम ने हत्या के दो आरोपियों को  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।दोनों बदमाशो को पैर में गोली लगी है, दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यह दोनों आरोपी बीते माह में एक युवक के हत्या में नामजद थे, इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश देने जा रही थी, लेकिन पुलिस टीम को देखकर गोली चलाकर भागने की कोशिश आरोपियों ने की, लेकिन पुलिस को गोली से घायल होने के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताते चले कि चिरैयाकोट थाना के अब्दोपुर गांव निवासी सोनू यादव 24 पुत्र कमलेश यादव की  उसके घर से कुछ देर पहले उसके सिर को कुचने के बार उसे दो गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई आशीष की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था, इसके बाद जांच के दौरान चार नाम और मुकदमे में शामिल किए गए। शुक्रवार की भोर में हत्या के आरोपी आशीष यादव औए सर्वेश यादव और अरविंद यादव के भागने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, एसओ राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ औसतपुल नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दिया। इस बीच बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने फायरिंग का जवाब दिया। जिसमें बदमाश सर्वेश को बाए पैर और आशीष को दाए पैर में गोली लगीं। जबकि अरविंद फरार हो गया। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल भेज कर इलाज कराया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed