फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau Depot's new building fails in survey, length and width are not sufficient

Mau News: सर्वे में फेल हुआ मऊ डिपो का नया भवन, पर्याप्त नहीं है लंबाई चौड़ाई

Fri, 22 Mar 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mau Depot's new building fails in survey, length and width are not sufficient
मऊ। रोडवेज बस स्टेशन की छत को किराए पर देकर डिपो को स्वावलंबी बनाने की योजना कामयाब होती नहीं नजर आ रही है। सर्वे में डिपो की लंबाई चौड़ाई मानक के अनुसार नहीं मिली है। छत और भवन मानक के अनुरूप नहीं हैं। जबकि ढाई साल पहले ही पुराने भवन को तोड़ कर नया भवन बनाया गया है। बेहतर प्रबंधन और मऊ डिपो को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए भवन की छत को किराए पर देने की मंशा थी। किसी भी एजेंसी या व्यवसायी को 30 साल के लिए छत किराए पर देना था। जिससे खाली पड़ी छत को व्यवसायिक उपयोग में लाया जा सके। मिलने वाले किराए से डिपो आर्थिक रूप से समृद्ध हो। इसके लिए 18 दिसंबर 2023 को आरएम कार्यालय आजमगढ़ में राज्य वित्त मंत्री और परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें मऊ और दोहरीघाट डिपो के एआरएम भी शामिल हुए। दोनों डिपो की भवनों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था। जिससे यह तय हो सके कि छत उपयोग के लायक है या नहीं। काफी पुराना और जर्जर होने के चलते दोहरीघाट डिपो का भवन तो जर्जर हो गया। लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि मऊ डिपो का ढाई साल पुराना भवन भी इस सर्वे में फेल हो गया है। उस समय निगम के अधिकारियों ने बताया था कि छत को कोई भी लंबे समय के लिए या किसी भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए बुक करा सकेगा। इससे लोगों को सहूलियत के साथ साथ विभाग को भी राजस्व मिलेगा। लेकिन विभाग की ये मंशा फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed