{"_id":"6a8893dbdaf7e231660a6931","slug":"mau-defeated-ghosi-by-37-runs-powered-by-vijays-century-mau-news-c-295-1-svns1029-150698-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विजय के शतक से मऊ ने घोसी को 37 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विजय के शतक से मऊ ने घोसी को 37 रन से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में आयोजित मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर शुक्रवार को मऊ और घोसी की टीमों के बीच 40-40 ओवर का रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मऊ ने घोसी को 37 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। मऊ की जीत के नायक विजय रहे, जिन्होंने शानदार 121 रन की शतकीय पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर मऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 303 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विजय ने 121 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दिलीप ने 79 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोहित ने 20 और निखिल ने 23 रन बनाए।घोसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने चार विकेट लिए। दानिश और सौरभ को दो-दो, जबकि सुमित को एक विकेट मिला।
304 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोसी की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत दिलाई। हिमांशु ने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अनय ने 49 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। शुरुआती साझेदारी के बाद घोसी के मध्यक्रम के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। गलत शॉट चयन के कारण टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। निचले क्रम में नीलेश ने 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन घोसी की पूरी टीम 35.2 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इस तरह मऊ ने मुकाबला 37 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
मऊ की ओर से रोहित और प्रांजल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। अजय को दो, जबकि प्रशांत और आदित्य को एक-एक विकेट मिला। गेंदबाजों ने घोसी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। मैच में विनय और अदनान ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि सुमित ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली।