फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau defeated Burdwan in a thrilling tie

रोमांचक मुकाबले में मऊ ने बर्दवान को हराया

Mon, 01 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 01 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mau defeated Burdwan in a thrilling tie
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को दो मैच हुए। पहला मैच डायमंड राक स्पोर्ट्स एकेडमी बालाघाट और पटना पुलिस के बीच खेला गया। जिसमें पटना पुलिस ने डायमंड राक स्पोर्ट्स एसोसिएशन बालाघाट को 3-1 से हरा दिया।
विज्ञापन



 वहीं, दूसरे मैच का निर्णय ट्राईब्रेकर से हुआ। डीएफए मऊ ने बर्दवान की टीम को 4-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। सोमवार को हुए पहले मैच में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा नेता भरतलाल राही और दूसरे मैच में राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी मुख्य अतिथि रहे। इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन



 दूसरे दिन पहला मैच डायमण्ड राक स्पोर्ट्स एकेडमी बालाघाट और पटना पुलिस के बीच खेला गया। दोनोें टीमें हाफ टाईम तक कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच के दूसरे हाल्फ के 16वें मिनट में डी में हेन्डबाल होने के कारण पटना पुलिस की टीम को पेनाल्टी किक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटना पुलिस के 8 नम्बर के खिलाडी पंकज कुमार ने सफल पेनाल्टी किक कर अपने टीम को 0-1 से बढ़त दिलायी। दूसरे हाफ के 28वें मिनट में बालाघाट के खिलाड़ी राजीव ने एकल प्रयास से शानदार गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ के 37वें मिनट में पटना पुलिस को मिली फ्री किक की बदौलत सुहैल ने लम्बी दूरी से शानदार गोल कर एक गोल से बढ़त बना ली।


हाफ के 39वें मिनट में पुन: पटना पुलिस के इन्द्रजीत ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदल कर अपनी टीम को 2 गोल से बढ़त दिला दी।  इस प्रकार पटना पुलिस ने डायमण्ड राक स्पोर्ट्स एसोसिएशन बालाघाट को 3-1 से मैच हरा दिया।


वहीं दूसरा मैच  डीएफए मऊ और बार्सुुल यंग मेन्स एसोसिएशन बर्दवान के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैच के शुरू होते ही एक दूसरे पर आक्रमण करना प्रारम्भ कर दिया। मैच के 35वें मिनट मऊ डीएफए को गोल करने का फाउल फ्री किक के रुप में मौका मिला लेकिन डीएफए की टीम गोल करने में नाकाम रही।



पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीम 0-0 के स्कोर पर बराबरी पर रहीं। दूसरे हॉफ के अन्त तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। स्कोर बराबरी के कारण ट्राइब्रेकर हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed