{"_id":"5da8a3048ebc3e0148604d97","slug":"mau-crime-mau-news-vns489650585","type":"story","status":"publish","title_hn":"वलीदपुर कांड: ममता की मौत से मृतको की संख्या पहुची 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वलीदपुर कांड: ममता की मौत से मृतको की संख्या पहुची 15
वलीदपुर नगर पंचायत के बिचलापुरा में गैस रिसाव से हुए विस्फोट के बाद चौथे दिन ध्वस्त घर के मलबे को ?
- फोटो : MAU
Link Copied
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचला पूरा मोहल्ले में सोमवार की सुबह सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में घायल ममता की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह वाराणसी के बीएचयू में स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती थी। युवती की मौत के साथ ही अब वलीदपुर हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। ममता की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मचा गया। वहीं पूरे नगर में एकबार फिर से शोक की लहर फैल गई। लोग पीड़ित परिवार के घर पहुँच परिवारीजन को सांत्वना देने में जुटे थे। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचला पूरा मुहल्ला निवासी रीता पत्नी स्वर्गीय छोटू विश्वकर्मा के घर सोमवार को चाय बनाते समय सिलिंडर से गैस रिसाव हो गया था। इससे आग लगने से बड़ा विस्फोट हो गया। इस घटना में छोटू की तीन लड़की मोना (20), ममता(19) तथा संजना(16) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गंभीर रूप से घायल छोटू की तीनों लड़कियों को मंडलीय हॉस्पिटल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया था। जहां ममता की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में बुधवार की सुबह में उसने आखिरी सांस ली। ममता के मौत की पुष्टि एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना निरंकार सिंह ने किया। बताया कि घायलों में शामिल ममता की भी मौत वाराणसी में इलाज के दौरान हो गई। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।