फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Communist leader Zulfakar's celebrated death anniversary

मऊः कम्युनिस्ट नेता जुल्फेकार की मनाई पुण्यतिथि

Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mau: Communist leader Zulfakar's celebrated death anniversary
मऊ। नगर के मधुबन रोड स्थित भाकपा कार्यालय पर शनिवार को कम्युनिस्ट नेता जुल्फेकार अहमद की पुण्यतिथि मनाई गई। बृजमोहन पांडेय की अध्यक्षता और सुदर्शन कुमार के संचालन में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने जुल्फेकार अहमद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद ने कहा कि संविधान की मूल प्रस्तावना धर्म निरपेक्षता व समाजवाद की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए स्व. जुल्फोकर आजीवन मेहनतकशों, किसानों और शोषितों के हक हकूक की लड़ाई लड़ते रहे। इसके चलते वो पूरे क्षेत्र में हिंदू- मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। उनके बताए हुए रास्तों व विचारों पर चलते हुए किसानों व मेहनतकशों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ना ही जुल्फेकार अहमद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाकपा के जिला सचिव रामसोच यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान खान, पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव, विनोद राय, रामनारायन सिंह, रामकुंवर सिंह, शेख हिसामुद्दीन, अनीस अहमद,पीएन सिंह एडवोकेट, सपा नेता लालचंद यादव, रवींद्रनाथ गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, हाजी गुफरान, नन्हे खान, फखरे आलम, रामप्रसाद यादव, बद्री तिवारी, मदनलाल श्रीवास्तव, शकील पाण्डेय, आमिर अफ़जल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। लोकगीत कलाकार विपिन बिहारी पाठक व युवा शायर सलमान घोसवी ने जहां अपने गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, एकराम प्रधान, सुधाकर यादव, संजय राय, सुब्बा यादव, मुहम्मद जमील, रामसोच यादव, जनार्दन यादव, जगरनाथ चौहान, डाक्टर खुर्शीद अहमद, अब्दुल जौवाद, उदयनारायन राय, अम्बर हुसैन, संपत मौर्य, रुकेश कुमार, रणधीर सिंह, मनोज कुमार, रामवृक्ष यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अंत में इस सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के संयोजक व चीनी मिल डायरेक्टर शेख हिसामुद्दीन ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed