फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: BSP made a strategy to strengthen the sector and booth committees

मऊः बसपा ने सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करने की रणनीति बनाई

Thu, 15 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mau: BSP made a strategy to strengthen the sector and booth committees
मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के बहरामपुर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सेक्टर एवं बूथ कमेटी बनाने तथा पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी नीलम कुशवाहा ने कहा कि बसपा पार्टी नहीं विचार धारा है। मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए हर एक कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंच कर भाजपा सरकार के गलत नीतियों को बताना होगा ।
विज्ञापन

कहा कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचार धारा से ओतप्रोत सर्व समाज की पार्टी है। दावा किया कि आने वाला समय बसपा का है। कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में जनता भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जबाब देने के लिए तैयार बैठी है। नवजीवन अस्पताल के चिकित्सक एवं बसपा नेता डा.संजय वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है।यह पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनीं हुई है। गरीबों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। चहुंओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बैठक को मुख्य सेक्टर प्रभारी मण्डल हरिश्चंद्र गौतम, , जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, राजविजय, गौरीशंकर आचार्य, विक्रम राम आदि ने संबोधित करतें हुए भाजपा सरकार को जन विरोधी बताते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर रमेश यादव,जावेद अहमद, अनिल कुमार गौतम ,संदीप कुमार, अनिल, उत्तम, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed