फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau beat Azamgarh by 109 runs

Mau News: मऊ ने आजमगढ़ को 109 रन से हराया

Thu, 05 Feb 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mau beat Azamgarh by 109 runs
नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में खेलते म
नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मऊ और आजमगढ़ के बीच मैच खेला गया। जिसमें मऊ ने आजमगढ़ को 109 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो काफी हद तक सही रहा। मऊ के बल्लेबाज राजेश ने 23 रन,विकास राय ने 25 रन, अंतिम ने 67 रन,और कप्तान राघव के शानदार 118 रन और नदीम के 18 रनों के बदौलत निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 335 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज यश ने 2 विकेट, आदर्श, प्रिंस, प्रवीण, यादव, हिटलर पांडे को 1-1 विकेट मिला। 336 रनो का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम ने कुछ खास नहीं किया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ टीम के बल्लेबाज उज्ज्वल 25 रन, अथर्व ने 16 रन, राजू ने 37 रन, यश ने 59 रन , प्रवीण ने 21 रन के अलावा कोई बल्लेबाज चल नही सका। पूरी टीम 226 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

मऊ के गेंदबाज विकास,राजेश,अंतिम को 2-2 विकेट मिले। वहीं राघव और शुभम को 1-1 विकेट मिला। आज के मैन ऑफ द मैच मऊ के कप्तान राघव रहे। जिन्होंने शानदार 118 रन बनाया और 1 विकेट लिया। अंपायर सुंदरम दुबे और प्रिंस सरोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed