फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau accident cylinder blast

हादसे के पीड़ित घरों पर पहुंचे नेता, दी सांत्वना

Tue, 15 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau accident cylinder blast
मुहम्मदाबाद गोहना। वलीदपुर में गैस सिलिंडर विस्फोट में मारे गए 13 लोगों की मौत पर सांत्वना देने और पीड़ित परिवारों के जख्म पर मरहम लगाने को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं का आना जाना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पूरे लाव लश्कर के साथ वलीदपुर पहुंचे और घटना की जद में आए मृतकों के परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। श्री उत्तम सबसे पहले छोटू विश्वकर्मा के घर पहुंचे और उनके बीवी और बच्चों को ढांढस बधाया। इसके बाद वह बारी बारी से कन्हैया विश्वकर्मा, तुलसी कनौजिया, रघुनाथ कनौजिया, जीशान इम्तेयाज आदि मृतकों के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया। इनके साथ पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, एमएलसी राम रतन राजभर ,धर्म प्रकाश यादव, राम प्रताप यादव, अमीरुल्लाह खान, सना परवीन आदि रहे। उधर बड़ी घटना की जानकारी के बाद कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह लुल्लू भी दोपहर 2 बजे वलीदपुर पहुंचे। उन्होंने भी पीड़ित परिवार वालों से मिलकर उन्हें ढांढस दिया और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया। उक्त दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवारों के की मदद की अपील किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह, संजय सिंह, बनवारी राम, वीरेंद्र तिवारी, उमाशंकर सिंह आदि साथ रहे ।भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह भी मंगलवार को घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। संकट की घड़ी में पूरी भाजपा पार्टी के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed