फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau accident after uncontrollable truck collides with trailer one man died

Mau News: बेकाबू ट्रक का खड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर, हादसे में खलासी की मौत; कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Mon, 25 Mar 2024 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Mar 2024 03:54 PM IST
सार

मऊ जिले में कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला फोरलेन ओवरब्रिज के पास सोमवार को हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर में जा भिड़ा। हादसे के समय ट्रक चला रहे खलासी की मौत हो गई। जबकि सो रहे चालक को भी चोट आई है।  

विज्ञापन
Mau accident after uncontrollable truck collides with trailer one man died
Mau accident news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला फोरलेन ओवरब्रिज के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े टेलर से जा टकराया। हादसे के समय ट्रक चालक सो रहा था, जबकि खलासी ट्रक चला रहा था। हादसे में खलासी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार वाराणसी से मछली लेकर ट्रक फोरलेन से होते हुए गोरखपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह कोपागंज थाना के काछीकला पहुंचा ही था कि वहां पहले से एक खराब टेलर ओवरब्रिज के पास किनारे खड़ा था। तेज गति होने के चलते ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे ट्रेलर से जा टकराया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ड्राइवर उस वक्त सो रहा था और खलासी ट्रक चला रहा था। हादसे के समय ट्रक की गति इतनी तेज थी कि ट्रक चला रहे खलासी का शव स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया था। जिसे पुलिस ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। मृतक का नाम पता अज्ञात है। जबकि ट्रक में सो रहा ड्राइवर 40 वर्षीय मुल्तान खान मध्यप्रदेश के जनकुही सतना का निवासी है। हादसे में चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed